झारखण्ड राज्य के राँची जिला की निवासी सोना मणि देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 02/06/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको काम नहीं मिल रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता बीरेंद्र महतो ने इस खबर को सुना और सोना मणि जी का आधार कार्ड, जॉब कार्ड नंबर ले जा कर रोजगार सेवक के पास जमा किया। इसका असर यह हुआ है कि सोना मणि जी को काम मिल गया है। समस्या का समाधान होने से सोना मणि जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
