झारखंड राज्य के रांची जिला से राम दयाल महतो ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा सूचना दिया जा रहा है कि झारखंड में अठाइस हज़ार लोग फाइलेरिया पीड़ित है। इसको देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा फाइलेरिया से बचने के लिए जिलों में 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान आरंभ कर दिया गया है।इसलिए सभी परिवार के सभी लोगों को फाइलेरिया का दवा को खाना चाहिए। राम दयाल महतो ने बताया कि 13 से 20 तारीख तक घर घर जा कर दवा दिया जाएगा तो सभी लोग जरूर दवा ले और पूरे परिवार का भी दवा लेने के लिए प्रेरित करें और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को भी दवा वितरण करने में सहयोग करें