मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंद्र यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से विशाल यादव से साक्षात्कार लिया है। जिसमें विशाल यादव ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं। विशाल यादव के जीवन में निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर काफी बदलाव आया है। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अनेक प्रकार की जानकारियां मिलती हैं। इन्होने इस मंच पर प्रसारित कार्यक्रम सुना जिसमे बताया गया था,खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को धोना चाहिए जिससे हमारे हाथो के कीटाणु हमारे शरीर में ना जाए और हम कई बीमारियों से बच जाए। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी प्रदूषित जल पीने को भी मना करती है ,क्योंकि प्रदूषित जल पीने से भी बीमारिया हो सकती है इन्होंने अपने जीवन में इस सीख को अपनाया है। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी लोगो को अपने कार्यक्रमों के द्वारा बीमार होने से बचाती है महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।