मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ जिला से जितेंद्र यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से राजकुमार यादव से साक्षात्कार लिया है। जिसमें राजकुमार यादव ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं। राजकुमार यादव के जीवन में निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर काफी बदलाव आया है। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अनेक प्रकार की जानकारियां मिलती हैं,जो काफी लाभकारी होती है। इन्होने इस मंच पर प्रसारित कार्यक्रम सुना जिसमे बताया गया था,खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को धोना चाहिए। इन्होंने अपने जीवन में इस सीख को अपनाया है। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।