मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंद्र निष्ठा वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता सतीश से साक्षात्कार ले रहे है।सतीश का कहना है कि उनके द्वारा निष्ठा वाणी पर 24-06-2022 को एक खबर प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवाददाता जितेंद्र ने सुना तथा सुनने के बाद खबर को तत्पर्ता से लिया। खबर को सुनने के बाद सेवा केंद्र में संपर्क किया गया साथ ही उच्च अधिकारियों को समस्या से रूबरू कराया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब सतीश का जाती प्रमाण पत्र बन चूका है। अंत में खबर का असर होने से सतीश बहुत खुश हैं तथा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं