मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से गोविन्द कुशवाहा से साक्षात्कार लिया है।जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 24 -04- 2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को तत्परता से लिया और लोक सेवा केंद्र से संपर्क कर समस्या से अवगत करवाया। प्रयास सफल रहा और गोविन्द कुशवाहा का जाति प्रमाण पत्र बन गया। समस्या का समाधान होने से गोविन्द कुशवाहा बहुत खुश हैं एवं निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं ।
