मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से सुनील से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 23/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका छात्रवृत्ति का फॉर्म भर नहीं पा रहे है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और खबर को संज्ञान में लेते हुए सी एस सी केंद्र से संपर्क कर इनका मोबाइल नंबर अपडेट करा दिया है और अब सुनील का छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा गया है। समस्या का समाधान होने से सुनील बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।