मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से राजीव कुशवाहा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 23/04/2022को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और लोक सेवा केंद्र में संपर्क किया और लोक सेवा केंद्र में उनके कागजात जमा करवाया । इसके बाद राजी कुशवाहा का आय प्रमाण पत्र बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से राजी कुशवाहा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
