मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से रूप सिंह लोधा से साक्षात्कार लिया है।रूप सिंह लोधा ने बताया कि निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर इनके दैनिक जीवन में बदलाव आया है।अब ये शौच के बाद एवं खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोते हैं। ऐसा करने से बीमारियाँ नही होती है। महत्वपूर्ण जानकारियाँ देने के लिए रूप सिंह ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।