मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से लाल सिंह लोधा से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 12/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है । जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी के साथ इस समास्या को साझा किया और लोक सेवा केंद्र में जाकर कर लाल सिंह लोधा का श्रमिक कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से लाल सिंह लोधा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।