मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम ढोलवा निवासी हरिओम से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 09/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके गांव में गन्दगी की साफ सफाई नहीं की जाती है।कृपया गांव में फैली गन्दगी की सफाई कराने में सहायता की जाये। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और नगरपालिका में सम्बंधित अधिकारीयों से संपर्क किया। इसके बाद नगर निगम के द्वारा कुछ लोगों को भेज कर हरिओम के घर के पास की गन्दगी की सफाई करा दी गयी है। समस्या का समाधान होने से हरिओम बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।