मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम बरोड़िया के निवासी विजय सिंह अहिवार से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 09/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका मजदूरी कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और पंचायत में सचिव से संपर्क किया और पंचायत में उनके कागजात जमा करवाया । इसके बाद विजय सिंह अहिवार का मजदूरी कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से विजय सिंह अहिवार बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
