मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से सुखदेव से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 09/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका उनका बैंक खाता होल्ड हो गया है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और बैंक से संपर्क किया और डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवा कर उनका खाता जो होल्ड हो गया था उसे हटवा दिया गया है। समस्या का समाधान होने से सुखदेव खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
