मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के मध्यान से ग्राम सुजाखेड़ी के निवासी अरविन्द यादव साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 09 /03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारीयों से संपर्क कर अरविन्द यादव का वोटर आईडी कार्ड बनवा दिया है। समस्या का समाधान होने से अरविन्द यादव बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।