मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के मध्यान से सत्यम बैरागी साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 09/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक में खाता नहीं खुल रहा है। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और से संपर्क किया और उनके कागजात को जमा किया। इसके बाद सत्यम बैरागी का बैंक में खाता खुलवा दिया है। समस्या का समाधान होने से सत्यम बैरागी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
