मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से जयराम कुशवाहा से साक्षात्कार लिया । जिसमें में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 22/02/2022 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करायी गयी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था । जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सीएससी सेण्टर से संपर्क कर इनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया है । समस्या का समाधान होने से जयराम कुशवाहा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।