मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से राजीव धाकड़ से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता है उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम एनीमिया की जानकारी को सुना है,साथ ही दूषित जल पिने से अनेक प्रकार बीमारियां होती है जैसे टी बी ,जुकाम खांसी आदि। उन्होंने इन सब जानकारियों को सुना और अपने दैनिक जीवन में परिवर्तन लाया है। उनका कहना है की हमें दूषित जल नहीं पीना चाहिए लोगों के संपर्क में नहीं जाना चाहिए। इन सब जानकारियों के लिए राजीव धाकड़ निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
