मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्द्र यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से राज अहिरवार से साक्षात्कार लिया है । जिसमें में उन्होंने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 27/01/2022 को एक समस्या रिकॉर्ड करायी गयी थी। जिसमें उन्होंने बतया था कि उनके घर के सामने गन्दगी पड़ी हुई है जिसकी सफाई नहीं की जा रही है और गनदगी के कारण बीमारियां फैल रही है और वातावरण भी गन्दा हो रहा था। जिसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और नगरपालिका में संपर्क किया अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया और नगर निगम के द्वारा राज अहिरवार के मौहल्ले की सफाई करा दी गयी है।समस्या का समाधान होने से राज अहिरवार बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
