मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के ग्राम गड़ा से मनीष कुशवाहा मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को सुनकर उन्हें नयी नयी जानकारियां मिलती है। उन्हें कोरोना सम्बन्धी कई जानकारी प्राप्त हुई है और जल की स्वछता की भी जानकारी मिली है ,गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी मिली है । साथ ही इसे सुनकर उनके जीवन में काफी बदलाव भी आया है जैसे गंदे पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होती है इसलिए हमे स्वच्छ पानी पीना चाहिए। इस जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है।
