मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी संजीव अहिरवार जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक अकाउंट चालू नहीं हो रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में जा कर इनका अकाउंट चालू करवाया। समस्या का समाधान होने से संजीव अहिरवार जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।