मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी भगवत लोधा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर यह हुआ की इनका श्रमिक कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से भगवत लोधा जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
