विश्व व्यापी कोरोना महामारी ने हम मानव को जितना हैरान परेशान किया है, उतनी आज तक अन्य कोई भी महामारी नही कर पाई थी। किन्तु इस महामारी ने हम मानव के मानवीय गुणों का हास नही कर पाई, वरन इसमें वृद्धि ही हुई हैं। इस महामारी के दौरान कई परिवारों के सिर से मुखिया का साया उठ गया है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए कई सामाजिक संगठन आगे आकर अपने उद्देश्य को सफल कर रही है। शुक्रवार को जिले में कार्यरत जन साहस विकास संस्था के पदाधिकारियों ने अपने नाम को सार्थकता प्रदान करते हुए बड़वानी नगर के एक परिवार के सिर से मुखिया का साया उठ जाने पर उनके घर पहुंचकर दो माह का राशन एक मुश्त भेंट किया है। जिसके कारण अब इस परिवार के तीन महिला सदस्यों की खाने-पीने की समस्या का निवारण हो गया हैं । जन साहस विकास संस्था के श्री रविन्द्र खाण्डेकर ने बताया कि उनकी संस्था इस परिवार को भोजन का सहयोग आगे भी देती रहेगी।
Transcript Unavailable.
