Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला की तहसील राजपुर नगर परिषद पलसूद कुंडिया निवासी ममता कोचले निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा था। उन्होंने यह समस्या निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर रिकॉर्ड की थी। इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी के साथ साझा की और बातचीत की। जिसका इसका असर यह हुआ है कि दिनांक 25 /8/ 2021 उनका आधार कार्ड बन गया। इसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से मिला अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले उन्हें वैक्सीन लेने में समस्या आ रही थी। उनके मन में भ्रम था कि वैक्सीन लेने से किसी तरह की समस्या हो सकती है। जिसके बाद इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे वैक्सीन से सम्बंधित कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम को सुनकर उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है। इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते है

वर्षा को स्तनपान कि जान कारी बहुत अच्छी लगी

मोबाईल वाणी की जान कारी सुनकर बहुत आछा लगा

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला से हमारे सवांदता वहारिया अलावे कि बातचीत मिला अलावे से हुई। बातचीत में मिला अलावे ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने मामा भाया जनजाद की समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर दर्ज किया था। उनकी मामा की यह समस्या थी कि उनका चार महीनो से पैसा रुका हुआ था। जिसका निडाना हूयमर सवांदता के सयोग से हो गया और उनका रुका हुआ चार महीनो का पैसा भाया जनजाद को मिल गया। जिसके लिए मिला अलावे निष्ठा स्वाथ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

अब 2 दिन में 60000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर सोमवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस ली उन्होंने बताया चुनावी मोड़ पर अभियान चलाया जाएगा 25 अगस्त की सुबह 7:00 बजे से स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मैदानी अमला टीकाकरण के लिए घर से निकल जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके 2 दिन में 6 0000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है ग्राम स्तरीय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को मैदानी अमले को ग्रामीणों तक टीकाकरण अभियान की जानकारी पहुंचाने व टीका लगाने की जिम्मेदारी है

कोरोना महामारी के कारण इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विशेष फार्मूले से कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तैयार कर घोषित किया था रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा देने का भी मौका दिया है इसके तहत 6 सितंबर से 10वीं व 12वीं की विशेष परीक्षाएं शुरू होगी इसमें 21 विद्यार्थी 10वीं और 74 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे डीईओ अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया परीक्षा के लिए जिले में विकासखंड स्तर पर 7 केंद्र बनाए हैं दसवीं की परीक्षा 6 से 15 सितंबर और 12वीं की परीक्षा 6 से 2 सितंबर तक आयोजित की जाएगी परीक्षा का समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र 1 सितंबर से एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर उपलब्ध होंगे नियमित और स्वाध्याय छात्रों के प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित अवधि के दौरान ही आयोजित होगी प्रायोगिक परीक्षा की तारीख और समय के लिए परीक्षार्थी संबंधित केंद्र के केंद्राध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं धन्यवाद

जिले के सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर योजना के तहत उन्नत व प्रगतिशील किसानों को विकास खंड व जिला स्तर पर सर्वोत्तम किसान पुरस्कार दिया जाएगा इसके लिए किसान 31 अगस्त तक परियोजना संचालक आत्मा कृषि विभाग उधानिकी विभाग पशुपालन विभाग मत्स्य पालन विभाग रेशम पालन विभाग व उन्नत कृषि यंत्रीकरण के विषय में खबर जिला कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं प्रभारी परियोजना संचालक आर एस जमरे ने बताया सर्वोत्तम किसान पुरस्कार के तहत विशंख स्तर पर 5 किसानों को 10 10 हजार रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा जिला स्तर पर 10 किसानों को 25-25 की राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा जिले के सर्वोत्तम 5 किसानों के समूह को भी प्रति समूह ₹20000 देकर पुरस्कृत किया जाएगा राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्राप्त करने वाले कृषक को ₹50000 की राशि दी जाएगी किसानों के चयन के लिए न्यूनतम अंक सीमा 50 व किसान समूह के लिए न्यूनतम अंक सीमा 25 रहेगी चयनित किसानों को 26 जनवरी 2022 को प्रदेश में एक स्थान पुरस्कृत किया जाएगा

रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा मंगलवार को कैरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित करेगा क्लब अध्यक्ष निलेश अग्रवाल ने बताया किला परिसर स्थित लायंस कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा इसमें विषय विशेषज्ञ द्वारा शासकीय स्कूल व कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कैरियर से लेकर उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा इसमें विशेष अतिथि रोटरी क्लब की रितु ग्रोवर एवं वक्ता के रूप में मोटिवेशन स्पीकर आभा आनंद एसडीएम तपस्या परिहार डिप्टी कलेक्टर अंशु जावला एवं सीए मनीष खेले प्रोफ़ेसर पंकज अग्रवाल उमेश शर्मा वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे