पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिला स्व सहायता समूह को क्रेडिट लीकेज का वितरण कार्यक्रम शिवपुरी जिले में आयोजित किया गया इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के कलेक्टर रेट में दिखाया गया कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बैंकों द्वारा समूहो को वितरित कराए गए ₹16 करोड़ 40 लाख के चेक सांकेतिक रूप से समूह सदस्यों को दिए
महात्मा गांधी की 150वीं जन्म तिथि पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत फिट इंडिया रन का आयोजन 2 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे होगा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रूप सिंह ने बताया रन एवं कारंजा चौक से होकर अंजड़ नाका ओलंपिक सर्कल कुक्षी बाईपास रोड होते हुए आशा ग्राम की पहाड़ी पर खत्म होगी
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी इसके अलावा जन उपयोगी व लोकोपयोगी सेवाओं के बारे में बताया जाएगा जिले में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सुबह 6:00 बजे जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो बड़गांव पहुंचेगी कार्यक्रमों को लेकर जिला सत्र न्यायाधीश अजय कुमार गर्ग ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली इसमें उन्होंने बताया 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व केंद्रीय विधि न्याय मंत्री द्वारा आयोजन की शुरुआत दिल्ली से की जाएगी इसका सीधा प्रसारण टीवी व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा जिले में जिला व तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी धन्यवाद
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शुक्रवार जिला अस्पताल के सौजन्य से आशा ग्राम ट्रस्ट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा जिसमें एमडी मेडिसिन व हड्डी तथा नेत्र मनोरोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे
Transcript Unavailable.
कलेक्ट्रेट में अब मंगलवार जन सुनवाई के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जनसुनवाई में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के सुविधा के मद्देनजर कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था कराई है इसके लिए जनसुनवाई में आने वाले लोगों को अपने साथ आधार कार्ड समग्र आईडी व राशन कार्ड लेकर आना होगा योजना के तहत हर साल ₹500000 तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकेगा
भारत के 33 सैनिक स्कूलों में सत्र 2022 2023 में कक्षा आठवीं और नौवीं में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर से शुरू हो गए हैं ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है केरियर काउंसलर और टीपीओ डॉक्टर मधुसूदन चौबे ने बताया मध्य प्रदेश के रीवा में भी सैनिक स्कूल हैं इन स्कूलों की पढ़ाई अनुशासन विशेष होता है प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे
मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से आराधना जी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से अपनी एक समस्या दर्ज कर रहे हैं। उनकी समस्या यह है कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा है
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला से सुनीता अलावे मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैँ कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा था। इसके लिए इन्होने मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या को दर्ज किया था। जिसके बाद संबंधित अधिकारी के साथ इनकी इस समस्या को साझा किया गया। जिसके बाद असर यह हुआ कि उनका आधार कार्ड बन गया। इस के लिए सुनीता अलावे मोबाइल वाणी को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे हैं
मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से बाना जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे बड़वानी तहसील के एक अस्पताल में भर्ती है। उन्हें ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है, इसके लिए उन्हें सहायता चाहिए
