आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी इसके अलावा जन उपयोगी व लोकोपयोगी सेवाओं के बारे में बताया जाएगा जिले में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सुबह 6:00 बजे जागरूकता रैली निकाली जाएगी जो बड़गांव पहुंचेगी कार्यक्रमों को लेकर जिला सत्र न्यायाधीश अजय कुमार गर्ग ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली इसमें उन्होंने बताया 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व केंद्रीय विधि न्याय मंत्री द्वारा आयोजन की शुरुआत दिल्ली से की जाएगी इसका सीधा प्रसारण टीवी व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा जिले में जिला व तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी धन्यवाद