मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से रोशनी सोलंकी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पाटी तहसील के ग्राम पंचायत गंधावल की रहने वाली मालती सोलंकी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें मालती सोलंकी ने बताया कि उनके द्वारा 27 -06-2023 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि उनका पैन कार्ड नही बन रहा था। इस खबर को प्रसारित किया गया। मोबाइल वाणी संवाददाता रोशनी सोलंकी ने सम्बंधित अधिकारी और ऑनलाइन सेंटर वालों से इस संबंध में बातचीत किया।परिणामस्वरूप मोबाईल वाणी के सहयोग एवं प्रयास से मालती सोलंकी का पैन कार्ड बन गया है।