मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी के ग्राम पंचायत गंधावल से तार सिंह अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रौशनी सोलंकी से बातचीत की। बातचीत में रौशनी सोलंकी ने बताया उनको बैंक में खाता खुलवाने में समस्या हो रही थी जिसके कारण उन्हें कॉलेज में नामांकन करवाने में भी समस्या हो रही थी । इस खबर को मोबाईल वाणी पर 26/06/2023 को प्रमुखता के साथ प्रसारित करवाया गया था। जिसके बाद बैंक कर्मचारी से बातचीत किया साथ ही सम्बंधित अधिकारीयों से बातचीत की इसके बाद रौशनी सोलंकी का बैंक में खाता खुल गया है इससे वे खुश हैं और मोबाइल वाणी का धन्यवाद दे रहे हैं।
