मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से तार सिंह अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पाटी तहसील के ग्राम पंचायत गंधावल की रहने वाली रौशनी सस्ते से साक्षात्कार लिया है। रौशनी सस्ते ने बताया कि उनके द्वारा 26 -06-2023 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉड करवाया था। जिसमें बताया गया था कि उनका प्रोफ़ाइल पंजीयन नही बन रहा था। इस वजह से उनका स्कूल और हॉस्टल में एडमिशन नही हो रहा था। इस खबर को प्रसारित किया गया। मोबाइल वाणी संवाददाता तार सिंह अलावे ने सम्बंधित अधिकारी और ऑनलाइन सेंटर वालों से इस संबंध में बातचीत किया।परिणामस्वरूप मोबाईल वाणी के सहयोग एवं प्रयास से रौशनी का प्रोफाइल पंजीयन बन गया है।