मध्यप्रदेश राज्य के जिला बड़वानी से वीजा सस्ते मोबाइल वाणी के माध्यम से पाटी तहसील के ग्राम हरला की रहने वाली मीणा सस्ते से साक्षात्कार लिया है। जिसमें मीणा सस्ते ने बताया कि उनके द्वारा 10-06-2023 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि फर्स्ट ईयर के फॉर्म का ऑफलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा था जिस कारण उन्हें परीक्षा में परेशानी हो रही थी। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ की अब मीणा सस्ते का फर्स्ट ईयर के फॉर्म का ऑफलाइन आवेदन हो पाया है। जिससे वो बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रही हैं।