मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से रौशनी सोलंकी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्होंने कृषि से सम्बंधित जानकारी सुनी जिसे सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। किसानों को बीज किस तरह से उपयोग कर के खेतों में डालना चाहिए। भूमि की अच्छे से सिंचाई करनी चाहिए ,उसमें खाद डालना चाहिए और फिर बीजों को छांटना चाहिए। बीजों को खेतों में डालते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि खेत में सिंचाई की गयी हो जमीन गीली हो ताकि बीज आसानी से खेत के अंदर चला जाये। खेत में खाद के रूप में यूरिया का उपयोग करना चाहिए ताकि फसल उत्पादन अधिक मात्रा में हो।
