मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से श्री राम मोबाइल वाणी के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना के बारे में बता रहे है कि जननी सुरक्षा योजना 1 जनवरी 2005 को शासन द्वारा लागू किया गया था। जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य था मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत हितग्राही को प्रस्ताव के पश्चात शहरी क्षेत्र में 1000 और ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रूपए की प्रोत्साहन राशि धात्री महिलाओं को दी जाती है।
