मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से यशवंत सोनी मोबाईल वाणी के माध्यम से दुर्गा से साक्षात्कार लिया है। दुर्गा ने बताया कि दिनांक 19-11-2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनकाआयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और उनसे मिलकर से बात भी किया। इसका असर यह हुआ है कि दुर्गा का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से दुर्गा बहुत खुश हैं और मोबाईल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं ।