मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से मीनाक्षी सस्ते मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि किसानों को खाद् की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है क्योंकि सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब किसानों को लम्बी कतार में अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिले में 12,311 टन खाद उपलब्ध होने से किसानों को लाभ हो रहा है। कृषि विभाग के संचालकों द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा इसके लिए रासायनिक उर्वरक की समुचित व्यवस्था की गयी हैं। वर्तमान में जिले की सरकार क्षेत्र में यूरिया 2262 टन डीपी 630 मातृक टन एनपीकेएम 1341 पोटास 534 टन इस प्रकार से और भी खाद किसान अपनी आवश्यकता की उचित राशि जमा कर उर्वरक सहकारी समिति से ले सकते हैं
