मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी तहसील से रौशनी सोलंकी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता सोलंकी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि सविता सोलंकी ने 30/10/2022 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित करवाया था जिसमे बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा रहा था। इस खबर के प्रसारण के बाद मोबाइल वाणी के द्वारा सम्बंधित अधिकारी से बातचीत कर के उनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया गया है। जिससे सविता सोलंकी बहुत खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं