मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला पाटी तहसील के यशवंत सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर बदलते मौसम का कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसमे बताया जा रहा है कि बदलते मौसम के कारण आस पास के सभी जिव पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही यशवंत सोनी ने बताया कि हर जगह सूखा सूखा नज़र आ रहा है। ये हमारे गांव में हर जगह चारो तरफ परिवर्तन नज़र आ रहा है। पेड़ पौधे होने के कारण बारिश सही से नहीं हो रही है ,जानवरों के लिए चारा भी नहीं मिल पाता है। यशवंत सोनी ने बताया हमे जलवायु परिवर्तन के बारे में सोचना चाहिए उसे कैसे बचाया जा सके इस पर ध्यान देना चाहिए
