मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से यशवंत सोनी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से प्रियंका से साक्षात्कार लिया है। जिसमें प्रियंका ने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 27/06/2022 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड लिंक नही हो पा रहा है । जिसके बाद मोबाइल वाणी की संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारीयों से बातचीत किया। इसका असर यह हुआ कि प्रियंका का आधार कार्ड लिंक हो गया है। समस्या का समाधान होने से प्रियंका बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं ।