मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से यशवंत सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से तनीषा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें तनीषा बताया कि उनके द्वारा दिनांक 25/06/2022 को निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उनके द्वारा बताया था कि उनका ई श्रम कार्ड नहीं बन पा रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारीयों से बातचीत किया। इसका असर यह हुआ कि तनीषा का अब ई श्रम कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से ई तनीषा बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं ।