मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी प्रखंड के निवासी धनेश्वरी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 19/06/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका पैन कार्ड नही बन रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी की संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारीयों से बातचीत किया। इसका असर यह हुआ कि धनेश्वरी का पैन कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से धनेश्वरी बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं ।