मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के सावंतपुरा की निवासी प्रमिला ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 14/06/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि वे प्रथम वर्ष की परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पा रही हैं और काफी परेशान है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और इस खबर को सम्बंधित अधिकारी के साथ साझा किया और उनसे मिलकर बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि प्रमिला की समस्या का समाधान हो गया है। समस्या का समाधान होने से प्रमिला बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।
