मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी तहसील के ग्राम खुंजरि से कैलाश खरते ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 28/05/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड में नाम सुधारना है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सम्बंधित अधिकारी के साथ साझा किया और उनसे मिलकर बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि आधार कार्ड में नाम सुधर गया है। समस्या का समाधान होने से आधार कार्ड में नाम सुधर जाने से कैलाश खरते बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।