मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के निवासी मनीषा सस्ते ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 24/04/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता नीलेश ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि मनीषा सस्ते का आयुष्मान कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से मनीषा सस्ते बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।
