मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी तहसील के ग्राम हरला की निवासी शिवानी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07-05-2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवायी गयी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और आधार कार्ड बनवाने में भरपूर सहायता किया। परिणामस्वरूप शिवानी का आधार कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से शिवानी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही हैं ।
