मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से करण सोलंकी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम खुंजरि की निवासी जानकी से साक्षात्कार लिया। जानकी ने बताया कि उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 16/04/2022 को एक समस्या रिकॉर्ड करायी थी ,जिसमें उन्होंने बताया था कि उनको अपने खाते से पैसे निकासी में दिक्कत आ रही थी उनका खाता होल्ड हो गया था। इस खबर के प्रसारित होने के बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता ने खबर को संज्ञान में ले कर उनके खाते में लगा होल्ड को हटवा दिया है। अब वे अपने खाते से राशि की निकासी कर पा रही है। समस्या का समाधान होने हो जाने पर जानकि ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद् किया है
