मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिले से जगदीश चौहान निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से वरला तहसील के ग्राम बालवाड़ी की निवासी टीना जाधव से साक्षात्कार लिया है। इसमें टीना ने बताया कि निष्ठा वाणी के माध्यम से उन्हें टीबी बीमारी के बारे में जानकारी मिली है कि टीबी रोग के क्या क्या लक्षण है ,जिसमें खासी का होना खासी के साथ रक्त का आना बुखारा आना है।इसलिए हमें डॉक्टर से परामर्श कर के उनके द्वारा बताये गए दवाओं का सही से सेवन करना चाहिए। इसमें तीन हफ्ते तक सतत खांसी की जांच करानी चाहिए साथ ही साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है
