मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिले से अशोक निकम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 नेशन लगाने का काम शुरू होगा 23 मार्च को जिले के 305 सरकारी निजी स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाने की व्यवस्था की है जिले में 65000 बच्चों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है 23 मार्च को इन केंद्रों पर 24500 बच्चों को टीका लगाने की व्यवस्था की है कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सीएमएचओ डॉ अनीता सिंगारे वह जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनोज खन्ना को 23 मार्च से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन की समुचित व्यवस्था एक दिन पहले पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि 23 तारीख को किसी बच्चे को परेशान ना होना पड़े टीकाकरण अधिकारी डॉ मनोज खन्ना ने बताया अभियान के तहत बच्चों को नई वैक्सीन कार्बोवेक्स का जीरो पॉइंट 0.5ml दिया जाएगा इसका बूस्टर डोज 28 दिन बाद लगेगा टीका लगवाने के बाद बच्चों को 30 मिनट तक, केंद्र पर ही रोका जाएगा
