मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के निवासी अमन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 02/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके इलाके में पानी की समस्या है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता   रोहित परिहार ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि अमन के इलाके की पानी की समस्या को ठीक कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से अमन बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।