मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी क्षेत्र की निवासी चंदा सस्ते निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही हैं की उनको निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की जानकारी तारिया सिंह अलावे से मिली। उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी पर चल रहे कार्यक्रम खाना खाने से पहले हाथों को धोने के बारे में सुना और इस को अपने दिनचर्या में अपनाया भी है। इसको सुनने के बाद उन्होंने अपने जीवन में भी लागू किया उनका कहना है कि अब वे खाने से पहले और खाना बनाने से पहले अपने हाथों की साफ सफाई पर खास ध्यान देंगी नियमित रूप से हाथों को साबुन पानी से धोएंगी। इस जानकारी के लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रही हैं।