मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से रोशनी सोलंकी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से राधिका शर्मा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 26/02/2022 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हो रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि राधिका शर्मा का आधार अपडेट 28/02 /2022 को हो गया है। समस्या का समाधान होने से राधिका शर्मा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।