मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से नीलेश सस्तिया निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से तहसील राजपुर पलसूद कुंडिया फलिया की निवासी सुशीला डावर से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 10/01/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड में सरनेम जुड़ नहीं रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता नीलेश सस्तिया ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और सम्बंधित अधिकारी से बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि सुशीला डावर का आधार कार्ड में सरनेम 28/01/2022 को जुड़ गया है। समस्या का समाधान होने से सुशीला डावर बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।