मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला से तारिया सिंह अलावे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से पाटी तहसील के ग्राम पंचायत सिन्धी के निवासी सारा की माता से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि दिनांक 13/11/2021 को उनके पिता प्रकाश डावर द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पुत्री सारा का जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन नहीं हो रहा है। इस खबर के प्रसारित होने के बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को साझा किया। इसका असर यह हुआ है कि सारा का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन हो गया है। समस्या का समाधान होने से सारा की माता बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।